Doordrishti News Logo

जोधपुर जिले में मानसून की एंट्री

  • तीन साल बाद देरी से आया
  • 12 जुलाई तक आंधी- बारिश का येलो अलर्ट

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर जिले में मानसून की एंट्री। जोधपुर जिले में आज मानसून की एंट्री हो गई है। तीन साल बाद मानसून देरी से पहुंचा है। 2022 के बाद साल 2026 में मानसून जुलाई में आया है। इससे पहले राजस्थान के 12 जिलों से मानसून की एंट्री हुई थी।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 12 जुलाई तक आंधी- बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। शहर में मंगलवार को भी बादल छाए रहे और मौसम सुहावना बना हुआ था। इससे शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली है।

जोधपुर के 5 चिकित्सक सर्जरी विभाग में सहायक आचार्य बने

उम्मीद जताई जा रही है कि जुलाई के दूसरे सप्ताह तक जिले में आंधी-बारिश का दौर चलेगा। इससे पूर्व जून में महीने में भी चार से पांच बार बारिश का अलर्ट जारी किया गया था लेकिन इस बार प्री-मानूसन जोधपुर जिले में पूरा सूखा बीता है। जोधपुर जिले में मानसून की बात की जाए तो पिछले 10 सालों में लगातार मानसून में औसम से ज्यादा बारिश हुई है, लेकिन,सात साल पहले साल 2017 में औसम से 15 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। इस दौरान महज 232 एमए रिकॉर्ड दर्ज की गई।

साल 2024 में औसत से सबसे ज्यादा 73 प्रतिशत बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई थी। जबकि 2021 में महज औसम 6 प्रतिशत ही ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई थी। साल 2025 में सबसे अधिक 52 दिन जिले में बारिश हुई थी। इसके अलावा 7 दिन ऐसे थे,जब भारी बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई थी।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026