Doordrishti News Logo

एएसआई के रिश्वत लेने पर शास्त्रीनगर थानाधिकारी पर गिरी गाज,लाइन हाजिर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एएसआई के रिश्वत लेने पर शास्त्रीनगर थानाधिकारी पर गिरी गाज,लाइन हाजिर। पुलिस थाना शास्त्रीनगर के एएसआई हरदेवराम द्वारा 40 हजार रुपए की रिश्वत लेने के मामले में थानाधिकारी जुल्फीकार अली पर गाज गिर गई है। पुलिस आयुक्त शरत कविराज ने इस घूसकांड के बाद एक आदेश जारी कर थानाधिकारी जुल्फीकार अली को लाइन हाजिर कर दिया है। उनका मुख्यालय पुलिस लाइन आयुक्तालय जोधपुर रहेगा।

जोधपुर जिले में मानसून की एंट्री

उल्लेखनीय है कि सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर के शास्त्री नगर थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) हरदेवराम को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उसने एक महिला के पति के खिलाफ दर्ज मुकदमे में मदद करने और उनके साथ मौजूद व्यक्ति का नाम केस से हटाने के एवज में खर्चा-पानी मांगा था। इसके लिए परिवादिया ने पहले ही आरोपी को पांच हजार रुपए दे दिए थे।

इसके बाद आरोपी ने मामले को रफा-दफा करने और तीन लोगों का नाम केस से निकालने के लिए सीआई के नाम पर 50,000 रुपए की और मांग की। लगातार मिल रही धमकियों और परेशानी से तंग आकर महिला ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी।

Related posts:

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को होटल चंद्रा में लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026

शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान का किया निरीक्षण

July 8, 2026