जोधपुर-मेड़ता रेलखंड का डीआरएम ने किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
- रेल सुरक्षा,संरक्षा और परिचालन मानकों का लिया जायजा
- अधिकारियों को दिए कई निर्देश
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर-मेड़ता रेलखंड का डीआरएम ने किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने मंगलवार को जोधपुर- मेड़ता रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर रेल सुरक्षा,संरक्षा और परिचालन से जुड़े विभिन्न मानकों का गहन अवलोकन किया।
भारी बारिश व भूस्खलन के कारण 2 ट्रेनों का मार्ग बदला
निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेल पथ,स्टेशन परिसरों, संरक्षा व्यवस्थाओं तथा ट्रेनों के सुरक्षित संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने राइकाबाग, जोधपुर कैंट,बनाड़, जाजीवाल,असारानाडा,खेड़ी सालवा,पीपाड़ रोड, साथिन रोड,उम्मेद,खारिया खंगार तथा गोटन स्टेशनों का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।
उन्होंने मार्ग के रेल पथ,समपार फाटक, सिग्नलिंग व्यवस्था,विद्युत उपकरणों तथा स्टेशन परिसरों की स्थिति का अवलोकन करते हुए सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव,वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आरएन जाट,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(संकेत व दूरसंचार) वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर महेंद्र कुमार मीणा,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (लाइन)ललित कुमार,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर श्रीचंद पूनिया,सहायक परिचालन प्रबंधक दलपत सिंह तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक बीके गौड़ सहित मंडल के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
