भारी बारिश व भूस्खलन के कारण 2 ट्रेनों का मार्ग बदला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भारी बारिश व भूस्खलन के कारण 2 ट्रेनों का मार्ग बदला। पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल डिवीजन में अत्यधिक जलभराव और मध्य रेलवे के मुंबई डिवीजन के दक्षिण-पूर्व घाट सेक्शन में हुए भूस्खलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। भारी बारिश एवं भूस्खलन के कारण रेलवे द्वारा 2 रेल सेवाएं के मार्गों में बदलाव किया है।

राहुल और गहलोत किसी सिस्टम को मानने को तैयार नहीं: पूनिया

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि गाड़ी संख्या 20495,जोधपुर- हड़पसर ट्रेन जो 6 जुलाई 2026 को जोधपुर से प्रस्थान की है वह परिवर्तित मार्ग सूरत-पालधी- जलगांव-मनमाड-दौंड कार्ड केबिन होकर संचालित होगी।

इसी तरह गाडी संख्या 14805,यशवंतपुर-बाड़मेर ट्रेन जो 6 जुलाई को यशवंतपुर से प्रस्थान की है वह परिवर्तित मार्ग दौंड, मनमाड,जलगांव,पालधी, सूरत होकर संचालित होगी।