सुरक्षित रेल संचालन रेलकर्मी की सामूहिक जिम्मेदारी: जीएम

बालोतरा रेलवे स्टेशन पर संरक्षा संवाद आयोजित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सुरक्षित रेल संचालन रेलकर्मी की सामूहिक जिम्मेदारी: जीएम। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा के जोधपुर-बाड़मेर रेलखंड निरीक्षण के उपरांत शनिवार को बालोतरा रेलवे स्टेशन पर जोधपुर मंडल द्वारा संरक्षा संवाद का आयोजन किया गया। संरक्षा सर्वोपरि की मूल भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में रेल संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुरक्षित रेल संचालन, कार्यस्थल पर सतर्कता तथा निर्धारित कार्य प्रणालियों के शत-प्रतिशत पालन पर विशेष बल दिया गया।

इस अवसर पर मुख्यालय व मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के लगभग 200 कर्मचारियों ने भाग लिया। संरक्षा संवाद में परिचालन,इंजीनियरिंग, विद्युत,यांत्रिक,टीआरडी, चिकित्सा तथा निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र से जुड़े संरक्षा संबंधी अनुभव, चुनौतियां एवं सुझाव साझा किए। कर्मचारियों की ओर से वर्षा,मनोज,भैराराम, आरडी माली,जसबीर, गौरव चौधरी,कर्तव्य त्रिवेदी एवं दुर्गादत्त ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने कहा कि शून्य दुर्घटना भारतीय रेलवे का सर्वोच्च लक्ष्य होना चाहिए। सुरक्षित रेल संचालन प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा संरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने पथ,सिग्नल एवं दूरसंचार,विद्युत,लोको तथा इंजीनियरिंग सहित सभी विभागों को निर्धारित कार्यप्रणाली,निरीक्षण मानकों एवं अनुरक्षण प्रणाली का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य में शॉर्टकट अपनाने या निर्धारित प्रक्रिया से विचलन की कोई गुंजाइश नहीं है,क्योंकि छोटी-सी चूक भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

पुलिस आयुक्तालय में 347 कांस्टेबलों का तबादला

महाप्रबंधक ने कर्मचारियों से सुरक्षा पहले,सुरक्षा हमेशा के सिद्धांत को अपने दैनिक कार्य व्यवहार का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक रेलकर्मी स्वयं को संरक्षा श्रृंखला की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी समझे तथा किसी भी संभावित खतरे,तकनीकी कमी या असामान्य स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारी को दें,क्योंकि समय पर दी गई सूचना बड़ी दुर्घटना को टाल सकती है। उन्होंने दोहरी लाइन वाले रेलखंडों, निर्माण एवं अनुरक्षण स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने,अग्नि सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा आपात परिस्थितियों के लिए सदैव तैयार रहने पर भी बल दिया। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि जोधपुर मंडल में अनुरक्षण, नियमित निरीक्षण,रेल परिसंपत्तियों की सतत निगरानी,गुणवत्ता नियंत्रण एवं संरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कर्मचारियों से अनुशासन,सजगता एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए मंडल की संरक्षा संस्कृति को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने संरक्षा संवादों के नियमित आयोजन को आवश्यक बताते हुए कार्यस्थल पर निरंतर सतर्क रहने तथा संरक्षा नियमों के अध्ययन एवं अनुपालन पर बल दिया।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि जोधपुर मंडल में अनुरक्षण, नियमित निरीक्षण,रेल परिसंपत्तियों की सतत निगरानी,गुणवत्ता नियंत्रण एवं संरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कर्मचारियों से अनुशासन,सजगता एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए मंडल की संरक्षा संस्कृति को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने संरक्षा संवादों के नियमित आयोजन को आवश्यक बताते हुए कार्यस्थल पर निरंतर सतर्क रहने तथा संरक्षा नियमों के अध्ययन एवं अनुपालन पर बल दिया।

इस संरक्षा संवाद कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी रामनिवास जाट, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) विवेक सक्सेना,प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त (आरपीएफ) ज्योतिकुमार सतीजा,मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन, मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति) सुनील कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव,मुख्य परिचालन प्रबंधक लोकेश कुमार सिंह,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (संकेत एवं दूरसंचार)अनुपम कुमार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (आरपीएफ) नीतीश शर्मा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तरुण बीका सहित सुपरवाइजर एवं पर्यवेक्षक रेल कर्मचारी उपस्थित थे।