Doordrishti News Logo

कीटनाशक सेवन से युवक की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कीटनाशक सेवन से युवक की मौत। शहर के पाल रोड स्थित मिल्क मैन कॉलोनी गली नंबर 6 में रहने वाले एक युवक ने भूल से कीटनाशक का सेवन कर लिया। तबीयत बिगडऩे पर उसे एमडीएम अस्पताल लाया गया,मगर बाद में उसकी मौत हो गई। उसके मामा की तरफ से पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

सड़क हादसे में घायल कार चालक की मौत

शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि जालोरीगेट बारी निवासी नवीन बोराणा पुत्र छंवरलाल बोराणा ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 2 जुलाई को उसके भांजे मिल्क मैन कॉलोनी गली नम्बर 6 निवासी विजेश धाणदिया पुत्र दीपक धाणदिया ने भूल से कीटनाशक का सेवन कर लिया था। जिसको इलाज के लिये एमडीएम अस्पताल लेकर गए,बाद में उपचार के बीच उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया।