Doordrishti News Logo

सड़क हादसे में घायल कार चालक की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सड़क हादसे में घायल कार चालक की मौत। शहर के करवड़ रोड पर ट्रक चालक की लापरवाही से कार चालक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर चालक की तलाश आरंभ की है।
करवड़ थाने में इस बाबत केस दर्ज कराया गया है।

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म,रुपए ऐंठे

करवड़ पुलिस ने बताया कि घड़ाव निवासी प्रदीप कुमार पुत्र छोटाराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 1-2 जुलाई की रात्रि 1 बजे के करीब करवड़ क्षेत्र में अपनी कार में जा रहे उसके चचेरे भाई प्रकाश को एक ट्रक चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में उसका चचेरा भाई प्रकाश घायल हो गया,जिसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई।