साल भर से महिला का यौन शोषण,अब पति के जान की धमकीं
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),साल भर से महिला का यौन शोषण,अब पति के जान की धमकीं। जिला पूर्व के करवड़ पुलिस थाना क्षेत्र में एक महिला के यौनशोषण का प्रकरण दर्ज हुआ है। आरोपी ने उसके फोटो एवं वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया साथ ही महिला को उसके पति की जान की धमकीं दे रहा है। पीडि़ता ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दी है।
अवैध शराब से भरी पिकअप जब्त तीन तस्कर गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने बताया कि करीब एक साल पहले आरोपी ने उसके साथ डरा धमका कर बलात्कार किया था। उस समय बनाए वीडियो और फोटो को सार्वजनिक करने की धमकियां देकर आरोपी करीब एक वर्ष से उसका यौन शोषण कर रहा है।
आरोपी ने उसकी बात नहीं मानने पर वीडियो फोटो वायरल करने के साथ उसके पति को मारने की धमकिया भी दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अब जांच आरंभ की है। पीडि़ता का मेडिकल कराया गया है।
