होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनिमैन की पुण्यतिथि पर ली शपथ

  • आयुर्वेद विश्वविद्यालय में ली 9 सूत्रीय प्रतिज्ञा
  • राष्ट्रीय होम्योपैथिक आयोग के निर्देश पर यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी में आयोजन -शिक्षकों,विद्यार्थियों ने लिया गौरवशाली बनाने का संकल्प

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनिमैन की पुण्यतिथि पर ली शपथ। डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलगुरु प्रोफेसर वैद्य गोविन्द सहाय शुक्ल के मार्गदर्शन में संघटक महाविद्यालय यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी,जोधपुर में होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन की पुण्यतिथि पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई।

होम्योपैथी के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ.गौरव नागर ने बताया कि राष्ट्रीय होम्योपैथिक आयोग,नई दिल्ली के निर्देशानुसार 2 जुलाई को होम्योपैथिक के संस्थापक डॉ.हैनिमैन की पुण्यतिथि मनाई जाती है। इस अवसर पर ली गई प्रतिज्ञा में 9 मुख्य बिंदु शामिल हैं। इनमें विज्ञान और कला,सिद्धांतों के प्रति निष्ठा,क्रॉसपैथी का विरोध, मरीजों का कल्याण, भारतीय संस्कृति की प्रेरणा,भारतीय होम्योपैथी का विकास,गुरुओं और सहयोगियों का सम्मान, पवित्र विचार और अटूट समर्पण एवं मानवता की सेवा।

भारतीय होम्योपैथी की उन्नति,वैज्ञानिक विकास, वैश्विक मान्यता और समृद्धि के लिए इस दिन सभी होम्योपैथिक शिक्षक, चिकित्सक एवं विद्यार्थी एकजुट होकर प्रतिज्ञा करते हैं और अपनी पैथी को गौरवशाली बनाने का प्रयास करते हैं।