Doordrishti News Logo

अत्यधिक शराब सेवन से बिगड़ी तबीयत,मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अत्यधिक शराब सेवन से बिगड़ी तबीयत,मौत। शहर के रातानाडा स्थित एक अपार्टमेंट के पास में अत्यधिक शराब सेवन से युवक की तबीयत बिगड़ गई,जिसकी बाद में अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। रातानाडा पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया। शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

रातानाडा पुलिस ने बताया कि बग्गीखाना नेहरू कॉलोनी निवासी संजीव ने अत्यधिक शराब का सेवन कर लिया था। जिस पर उसकी तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। उसके भाई सतवीर ने मर्ग में रिपोर्ट दी। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन के सुुपुर्द कर दिया गया।