हाथ में लगी चोट का निजी अस्पताल में इलाज शुरू किया मरीज की मौत
- परिजन हुए एकत्रित
- दोपहर तक परिजन का कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हाथ में लगी चोट का निजी अस्पताल में इलाज शुरू किया मरीज की मौत। शहर के पाल लिंक रोड शांतिप्रिय नगर में एक निजी अस्पताल में मंगलवार की दोपहर में मरीज की मौत हो गई। चिकित्सकीय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीण अस्पताल में एकत्र हो गए। रात तक अस्पताल में परिजन का आने का सिलसिला जारी रहा।
आज दोपहर तक शव को नहीं उठाया गया। परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक परिवाद देवनगर थाने में दिया है। जिस पर पुलिस ने जांच आरंभ की है। दोपहर तक परिजन अस्पताल में एकत्र रहे और प्रदर्शन किया। बताया कि मरीज के हाथ में चोट लगी थी, उसका इलाज शुरू ही किया गया था,कि कुछ देर बाद मौत हो गई।
देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि देचू के कलाउ गांव निवासी 45 साल के संतोष पुरी पुत्र दानपुरी गोस्वामी को परिजन हाथ में लगी चोट को लेकर पाल लिंक रोड पर शांतिप्रिय नगर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए लाए थे। दोपहर दो बजे उसे अस्पताल लाया गया।
डॉक्टर्स का कहना है कि उसके हाथ की चोट का उपचार शुरू ही किया जाने वाला था कि मरीज की मौत हो गई। जबकि परिजन का आरोप था कि चिकित्सकीय लापरवाही से मरीज की मौत हुई है। थाना अधिकारी सोमकरण के अनुसार मृतक के परिजन की तरफ से दिए गए परिवाद पर जांच की जा रही है।
