मनचलों को पकड़ने सादा कपड़ों में तैनात होगी पुलिस

कालिका पेट्रोलिंग यूनिट शिक्षण संस्थान,मॉल व पार्क में रखेगी पैनी नजर -महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम शुरू

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मनचलों को पकड़ने सादा कपड़ों में तैनात होगी पुलिस।शहर में महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने और उनमें जागरूकता बढ़ाने के लिए आज से महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुलिस लाइन में डीसीपी वेस्ट कमल शेखावत ने इस अभियान की शुरुआत की।

जोधपुर पश्चिम जिला पुलिस द्वारा पूरे महीने की विभिन्न तारीखों को महिला सुरक्षा संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अभियान के पहले दिन सेल्फ डिफेंस प्राप्त प्रतिभागियों के साथ एक विशेष ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य ध्येय सुरक्षित नारी,सशक्त नारी था। डीसीपी वेस्ट कमल शेखावत ने बताया कि पूरे माह महिला सुरक्षा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर जोधपुर पश्चिम जिले में प्रत्येक बुधवार को विशेष कार्यक्रम होंगे।

आसाराम को इलाज के लिए एक महीने की और मोहलत

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीरज शर्मा के पर्यवेक्षण में हर बुधवार को विभिन्न स्थानों पर महिलाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण, महिला सुरक्षा योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों व साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी जाएगी।

यह होंगे आयोजन
महिला सुरक्षा संबंधी योजनाओ की जानकारी, महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण के बारे में जानकारी,हर स्तर पर महिला सुरक्षा जागरूकता बढाने, हेल्प लाइन की जानकारी देना तथा एकल बुजुर्ग महिला एवं एकल बुजुर्ग दम्पतियों के घर जाकर मुलाकात करना, स्टेक होल्डर के साथ संवाद के साथ ही सरकारी-निजी विद्यालय एवं महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओ से ऑन लाइन संवाद कर महिला संबंधी योजनाओं व हेल्पलाइन ऐप इत्यादि के बारे मे जानकारी प्रदान की जाएगी।

अभियान के दौरान कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, एन्टी रोमियों स्क्वायड् द्वारा सिटी बस,पर्यटक स्थल, कॉलेज,विद्यालयों के बाहर,मॉल,पार्क एवं भीड़भाड़ वाले हॉटस्पॉट पर असामाजिक तत्वों के विरूद्ध सादा वस्त्रों में डिकॉय ऑपरेशन किया जाएगा। अकेले रहने वाली बुजुर्ग महिलाओं और बुजुर्ग दंपतियों के घर जाकर पुलिस उनसे मुलाकात करेगी और उनका हालचाल जानेगी।