आसाराम को इलाज के लिए एक महीने की और मोहलत

  • आरोग्यम अस्पताल में जारी रहेगा आयुर्वेदिक उपचार
  • हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य रिपोर्ट तलब की

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आसाराम को इलाज के लिए एक महीने की और मोहलत। अपने ही आश्रम की नाबालिग छात्रा से यौन उत्पीडऩ के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगने के ठीक एक दिन बाद राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने आसाराम को इलाज के लिए एक महीने का समय और दे दिया है। वर्तमान में आसाराम पाली रोड स्थित आरोग्यम अस्पताल में आयुर्वेदिक तरीके से अपना इलाज करवा रहा हैं।

दरअसल इलाज की अवधि को आगे बढ़ाने के लिए आसाराम की तरफ से कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस कुलदीप माथुर की बेंच ने उनकी मांग को स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही कोर्ट ने राजस्थान सरकार को नोटिस जारी कर चार हफ्ते के भीतर जवाब मांगा है और सरकार से आसाराम के स्वास्थ्य को लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट भी पेश करने को कहा है।

एस्केलेटर से छेड़छाड़ पर रेलवे सख्त,सीसीटीवी से निगरानी

उल्लेखनीय है कि यौन उत्पीडऩ के मामले में दोषी पाए जाने के बाद से आसाराम जेल में बंद हैं। उन्होंने अपनी सजा के खिलाफ और खराब सेहत का हवाला देकर जमानत की गुहार लगाई थी। पिछले करीब दो साल से उन्हें लगातार अंतरिम राहत मिल रही थी,लेकिन गत दो जून को राजस्थान हाईकोर्ट ने इसे आगे बढ़ाने से साफ मना कर दिया था।

राहत खत्म होने के बाद आसाराम को दोबारा सरेंडर कर जेल जाना पड़ा था। हालांकि,जेल जाने के बाद स्वास्थ्य बिगडऩे का हवाला देकर उसने अस्पताल में भर्ती होने की इजाजत मांगी थी, जिसके बाद से आरोग्यम अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026