महिलाा सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम आज से
प्रत्येक सप्ताह होंगे आयोजन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिलाा सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम आज से। राजस्थान पुलिस मुख्यालय की तरफ से महिला सुरक्षा से संबंधित मुद्दों एवं राजस्थान पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा के लिए उठाये जा रहे विभिन्न उपायो के संबंध में जागरूकता बढ़ाने के लिए माह जुलाई में महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बुधवार को पहला आयोजन होगा।
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात शहीन सी.के अनुसार महिला सुरक्षा से संबंधित मुद्दों एवं राजस्थान पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा के लिए उठाये जा रहे विभिन्न उपायों के संबंध में जागरूकता बढ़ाने के लिए माह जुलाई में विभिन्न दिन महिला सुरक्षा संबंधी कार्यक्रम आयोजित करने के प्रदत निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पुलिस आयुक्त शरत कविराज, डीसीपी वेस्ट कमल शेखावत के निर्देशन एवं एडीसीपी नीरज शर्मा एसआईयूसीएडब्ल्यू पश्चिम के पर्यवेक्षण में कार्यक्रम होंगे। जिला पश्चिम में 01,08, 15,22 एवं 29 जुलाई को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
ग्रीष्मावकाश कटौती के विरोध में शिक्षकों ने किया कार्य बहिष्कार
यह होंगे आयोजन
महिला सुरक्षा संबंधी योजनाओ की जानकारी, महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण के बारे में जानकारी,हर स्तर पर महिला सुरक्षा जागरूकता बढाने, हेल्प लाइन की जानकारी तथा एकल बुजुर्ग महिला एवं एकल बुजुर्ग दम्पतियों के घर जाकर मुलाकात करना,स्टेक होल्डर के साथ संवाद के साथ ही सरकारी/ निजी विद्यालय एवं महाविद्यालयों में छात्र- छात्राओ से ऑनलाइन संवाद कर महिला संबंधी योजनाओं/हेल्पलाइन ऐप इत्यादि के बारे मे जानकारी प्रदान की जाएगी।
कालिका टीम करेगी डिकॉय ऑपरेशन
अभियान के दौरान कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, एन्टी रोमियों स्क्वायड् द्वारा सिटी बस,पर्यटक स्थल/ कॉलेज,विधालयों के बाहर, मॉल,पार्क एवं भीड़भाड़ वाले हॉटस्पॉट पर असामाजिक तत्वों के विरूद्ध सादा वस्त्रों में डिकॉय ऑपरेशन किया जाएगा।
