आपसी विवाद में मारपीट का आरोप,केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आपसी विवाद में मारपीट का आरोप,केस दर्ज। आपसी विवाद के चलते महामंदिर बीजेएस कॉलोनी क्षेत्र में एक युवक से मारपीट की गई। पीडि़त ने कुछ लोगों को नामजद कर महामंदिर थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने प्रकरण पर अब पड़ताल आरंभ की है।
इसे भी पढ़िएगा – ग्रामीण एरिया में तलवार लेकर घूम रहे युवक को पकड़ा
महामंदिर पुलिस ने बताया कि जैसलमेर जिले के अजासर हाल कृष्ण मंदिर के पास रातानाड़ा क्षेत्र में रहने वाले जेठूसिंह पुत्र प्रेमसिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह अपने किसी काम से महामंदिर बीजेएस गली नंबर 18 में आया हुआ था। जहां पर रणजीत सिंह,महावीर सिंह आदि ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की,जिससे वह चोटिल हो गया। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार इनके बीच आपसी विवाद हो सकता है।
