एसी पाइप से कॉपर केबल चोरी,आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एसी पाइप से कॉपर केबल चोरी,आरोपी गिरफ्तार।शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल परिसर से एसी पाइप से कॉपर चोरी करने का केस पुलिस में दर्ज हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक आरोपी को पकड़ा है। उसकी निशानदेही पर एसी कॉपर पाइप आदि जब्त किया गया है।
इसे भी पढ़ें – मथुरा-बाड़मेर ट्रेन में बैग चोरी का खुलासा: दो शातिर गिरफ्तार
घटना में अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर विकास राजपुरोहित की तरफ से केस दर्ज कराया गया।
शास्त्रीनगर पुलिस के अनुसार एमडीएम अस्पताल परिसर से एसी की पाइप से अज्ञात चोर द्वारा कॉपर केबल चोरी कर ली गई।
सीसीटीवी फुटेज से कॉपर केबल चुराने वाले की पहचान कर अब देवनगर गंदा नाले के पास सोमानी कॉलेज गली नंबर 6 निवासी मो.बिलाल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से कॉपर केबल जब्त की गई।
