मथुरा-बाड़मेर ट्रेन में बैग चोरी का खुलासा: दो शातिर गिरफ्तार
- यात्रियों की नींद का फायदा उठाकर करते चोरियां
- शौक मौज में उड़ाते रकम
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मथुरा-बाड़मेर ट्रेन में बैग चोरी का खुलासा: दो शातिर गिरफ्तार। राजकीय रेलवे पुलिस जोधपुर ने मथुरा- बाड़मेर ट्रेन से बैग चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी यात्रियों की नींद का फायदा उठाकर सामान चोरी कर ले जाते और फिर शौक मौज में रकम को खर्च कर देते। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
इसे भी पढ़ें – डॉक्टरों-अस्पतालों पर खबर से पहले उनका पक्ष भी लें
मामले में गुजरात अहदाबाद निवासी अरूण कुमार साहू की तरफ से 7 जून को केस दर्ज कराया था। इसमें बताया कि वह 6 जून को मथुरा से बाड़मेर ट्रेन कोच न. बी 02 में 15 नम्बर सीट पर रिजर्वेशन करवाकर बाड़मेर आ रहा था। 7 जून को ट्रेन जोधपुर से रवाना होने के बाद मेरा बैग देखा तो नहीं मिला, जो चोरी हो गया। बैग में लिनोवो कंपनी का लेपटॉप मय चार्जर,रेडमी का मोबाइल फोन-चार्जर, ईयरफोन आदि थे।
एडीजी रेलवे सुष्मित विश्वास,आईजी अजयपाल लाम्बा के आदेशानुसार ट्रेनो में हो रही लेपटॉप एवं मोबाइल चोरियों पर रोकथाम एवं चोरी गए लेपटॉप एवं मोबाइल की बरामदगी एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए रेलवे अधीक्षक जोधपुर केवल राम के निर्देशन में उपाधीक्षक हरिराम सोनी के निकट सुपरविजन में निरीक्षक मुक्ता पारिक की टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम में एएसआई कंचन राठौड़,रामदयाल, हैडकांस्टेबल दीपेंद्र सिंह, कांस्टेबल रिडमल सिंह, मोहनलाल,मानाराम, मांगीलाल,रामकिशोर एवं खेमाराम को शामिल किया गया।
अपराधियों का डाटा चैक किया
थानाधिकारी मुक्ता पारिक ने बताया कि प्रकरण को ट्रेस आउट करना बहुत मुश्किल कार्य था। चोरी गये माल एवं मुल्जिमो की तलाश के लिए ट्रेनो में विशेष गस्त एवं निगरानी रखी गई। इस प्रकार की घटना कारित करने वाले अपराधियो का डाटा चैक किया गया। तकनीकी पहलूओं का सूक्ष्मता से विश्लेषण किया जाकर इस घटना को कारित करने वाल्रे दो आरोपियो की पहचान महेन्द्र एवं गोविन्द के रूप में कर अपराधियो को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया है।
इन्हें किया गया गिरफ्तार
आरोपी महेेंद्र चांदसमा देचू हाल घांची कॉलोनी भगत की कोठी का रहने वाला है। इसके विरूद्ध विभिन्न पुलिस थानो में पूर्व में कुल 07 प्रकरण दर्ज है जिसमें चोरी के 03 प्रकरण, मारपीट के 02 प्रकरण, आर्म्स एक्ट का 01 प्रकरण तथा राजकार्य बाधा का 01 प्रकरण दर्ज होकर चालान हो रखा है। गोविंद जैसलमेर के गफूर भट्टा का रहने वाला है।
