एनएसयूआई ने किया सद्बुद्धि यज्ञ,एबीवीपी ने नारेबाजी
जेएनवीयू में फीस बढ़ोतरी के विरोध में छात्र संगठनों का धरना-प्रदर्शन जारी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एनएसयूआई ने किया सद्बुद्धि यज्ञ,एबीवीपी ने नारेबाजी। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (जेएनवीयू) में फीस में करीब 35 प्रतिशत बढ़ोतरी और 24 घंटे में फीस जमा करने के आदेश के विरोध में छात्र संगठन एनएसयूआई और एबीवीपी का धरना-प्रदर्शन आज लगातार तीसरे दिन जारी रही। कुलपति कार्यालय के बाहर किए जा रहे इस प्रदर्शन में कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
सोमवार को जहां एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कुलपति को सद्बुद्धि देने के लिए यज्ञ किया वहीं एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य प्रवेश द्वार पर चढक़र नारों के साथ उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था।
एबीवीपी व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के दोनों तरफ तीसरे दिन सोमवार को भी अनिश्चित कालीन धरना जारी रखकर फीस वृद्धि वापस लेने की मांग मुखर की।
एडीजी ने लिया प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा
छात्र संगठनों का कहना है कि बढ़ी फीस से सामान्य और मध्यमवर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों पर आर्थिक भार बढ़ेगा। छात्रनेता एमएल चौधरी ने कहा कि प्रशासन ने जल्द फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। एबीवीपी के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा विद्यार्थियों के लिए बोझ नहीं बननी चाहिए। जब तक छात्रहित में निर्णय नहीं होगा,परिषद का आंदोलन जारी रहेगा।
