करंट से मौत पर मुआवजा और अन्य मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),करंट से मौत पर मुआवजा और अन्य मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन। शहर के निकट केरू क्षेत्र में गत दिनों 11केवी लाइन से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। अब तक परिजन को कोई सहायता नहीं मिल पाई। गुस्साएं परिजनों और ग्रामीणों ने आज केरू जीएसएस पर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने 50 लाख मुआवजा सहित कई मांगे रखी है।
एनएसयूआई ने किया सद्बुद्धि यज्ञ,एबीवीपी ने नारेबाजी
सर्व समाज की ओर से किए गए विरोध प्रदर्शन में मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता की मांग,पीडि़त परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा और एक आश्रित को नौकरी देने की मांग,दोषी अधिकारियों के निलंबन,एफआईआर और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की गई।
ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मांगे पूर्ण नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा। क्षेत्र में जले विद्युत उपकरणों का सर्वे कर मुआवजा देने की भी मांग की गई है।
