मुख्यमंत्री भजनलाल ने एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल का किया निरीक्षण

  • प्रधानमंत्री का 4 जुलाई को प्रस्तावित राजस्थान दौरा
  • लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मुख्यमंत्री भजनलाल ने एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल का किया निरीक्षण। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 4 जुलाई को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का रविवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवीन टर्मिनल का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा- निर्देश दिए।

 इसे भी पढ़िए – MDM अस्पताल बना मिलन का सेतु,बुजुर्ग मदन सिंह अपने परिवार से मिले

मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का निरीक्षण कर एंट्री एवं एग्जिट प्वाइंट,लॉबी,वीआईपी लाउंज सहित विभिन्न सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में निर्देशित किया।

उन्होंने जिला कलक्टर सहित संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सुरक्षा, यातायात सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के संबंध में जरूरी निर्देश भी दिए।

इस दौरान मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 जुलाई को जोधपुर को बड़ी सौगात देते हुए नए टर्मिनल का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

इस अवसर पर संसदीय कार्य, विधि एवं विधि कार्य मंत्री जोगाराम पटेल,राज्य सभा सांसद मदन राठौड़,पाली सांसद पीपी चौधरी,सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी,ओसियां विधायक भैराराम सियोल, शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़, बिलाड़ा विधायक अर्जुन लाल गर्ग,जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई,पूर्व राज्यमंत्री प्रो.महेंद्र सिंह राठौड़,पूर्व राज्यमंत्री मेघराज लोहिया,पूर्व महापौर घनश्याम ओझा,राजेंद्र पालीवाल,त्रिभुवन सिंह भाटी,प्रसन्नचंद मेहता, प्रतिपाल सिंह बालेचा,महेंद्र मेघवाल,हनुमान सिंह खांगटा,जिला कलक्टर आलोक रंजन,पुलिस आयुक्त शरत कविराज,जेडीए आयुक्त उत्साह चौधरी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026