Doordrishti News Logo

जुलाई में 17 जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे 40 अतिरिक्त कोच

  • मिलेगी सुविधा
  • एसी,स्लीपर और जनरल श्रेणी में बढ़ेगी क्षमता -यात्रियों को मिलेगी राहत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जुलाई में 17 जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे 40 अतिरिक्त कोच। ट्रेनों में लगातार बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे लगाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 1 से 31 जुलाई तक अस्थाई रूप से लागू रहेगी। इस अवधि में 17 जोड़ी ट्रेनों में कुल 40 अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे,जिससे यात्रियों को अधिक सीट उपलब्ध होने के साथ प्रतीक्षा सूची के दबाव में भी कमी आएगी।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार बढ़ाए जा रहे अतिरिक्त कोचों में एसी,शयनयान और सामान्य श्रेणी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल ने एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल का किया निरीक्षण

गाड़ी संख्या,अवधि व अतिरिक्त कोच व्यवस्था
-ट्रेन संख्या 22977/ 22978 जयपुर-जोधपुर- जयपुर इंटरसिटी सुपर फास्ट में 1फर्स्ट कम सेकंड एसी व 1 एसी थ्री टियर

-ट्रेन संख्या 14801/ 14802 जोधपुर-इंदौर- जोधपुर एक्सप्रेस में 2 स्लीपर व 3 जनरल

-ट्रेन संख्या 12465/ 12466 इंदौर-भगत की कोठी-इंदौर रणथंभौर सुपरफास्ट में 2 स्लीपर व 3 जनरल

-ट्रेन संख्या 14853/ 14854,14863/14864 एवं 14865/14866, जोधपुर-वाराणसी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस में प्रत्येक में 1 एसी थ्री टियर

-ट्रेन संख्या 14807/ 14808 जोधपुर-दादर- जोधपुर एक्सप्रेस में 1 एसी थ्री टियर व 2 स्लीपर

-ट्रेन संख्या 20483/ 20484 भगत की कोठी- दादर-भगत की कोठी सुपरफास्ट में 1 एसी थ्री टियर व 2 स्लीपर

-ट्रेन संख्या 04827/ 04828,भगत की कोठी- बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी स्पेशल में 1 एसी थ्री टियर व 2 स्लीपर

-ट्रेन संख्या 20485/ 20486,जैसलमेर-साबरमती-जैसलमेर सुपरफास्ट में 2 एसी थ्री टियर व 1 स्लीपर

-ट्रेन संख्या 20492/ 20491,साबरमती-जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट में 1 एसी थ्री टियर व 1 स्लीपर

-ट्रेन संख्या 22497/ 22498,श्रीगंगानगर-तिरूच्चिराप्पल्ली-श्रीगंगानगर हमसफर सुपरफास्ट में 1 एसी थ्री टियर

-ट्रेन संख्या 20481/ 20482 भगत की कोठी- तिरूच्चिराप्पल्ली-भगत की कोठी सुपरफास्ट में 1 स्लीपर

-ट्रेन संख्या 12463/ 12464,दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला राजस्थान संपर्क क्रांति सुपरफास्ट में 1 एसी थ्री टियर,1 स्लीपर व 1 जनरल

-ट्रेन संख्या 12495/ 12496 बीकानेर- कोलकाता-बीकानेर प्रताप एक्सप्रेस में 1 एसी थ्री टियर व 1 स्लीपर

-ट्रेन संख्या 22473/ 22474 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर सुपर फास्ट में जुलाई से 1 एसी थ्री टियर व 1 स्लीपर

-ट्रेन संख्या 22491/ 22492,जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर सुपरफास्ट में 1 एसी टू टियर व 1 एसी थ्री इकोनॉमी कोच अस्थाई तौर पर जोड़ा जाएगा।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि जुलाई माह के दौरान अतिरिक्त डिब्बों की इस व्यवस्था से लंबी दूरी की ट्रेनों में सीट उपलब्धता बढ़ेगी और यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सकेगी।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026