कर्मचारी कल्याण और क्षमता विकास की दो नई सुविधाओं का लोकार्पण

 

  • मिलेगा स्किल फिटनेस और आधुनिक सुविधाओं का संगम
  • रेलवे कर्मचारियों के लिए नई पहल
  • महाप्रबंधक अमिताभ ने की जोधपुर मंडल की परियोजनाओं की समीक्षा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कर्मचारी कल्याण और क्षमता विकास की दो नई सुविधाओं का लोकार्पण। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने शनिवार को एकदिवसीय जोधपुर मंडल दौरे पर रहे,इस अवसर पर उन्होंने कर्मचारी कल्याण और क्षमता विकास से जुड़ी दो नई सुविधाओं का लोकार्पण किया।

 इसे भी पढ़िए –पावटा अस्पताल से दोनों प्रसूता डिस्चार्ज

उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में नवनिर्मित स्किल डेवलपमेंट सेंटर तथा रेलवे क्लब परिसर के पास बने ऑफिसर्स स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने मंडल की प्रमुख विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर प्रगति जानी।

महाप्रबंधक ने इन पहलों को कर्मचारी हित और आधुनिक कार्य संस्कृति की दिशा में अनुकरणीय बताते हुए कहा कि बेहतर कार्य वातावरण के साथ स्वास्थ्य और कौशल विकास संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकताओं में शामिल है।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि डीआरएम कार्यालय स्थित वातानुकूलित स्किल डेवलपमेंट सेंटर को आधुनिक प्रशिक्षण,ज्ञान और व्यक्तित्व विकास की अवधारणा के अनुरूप विकसित किया गया है। यहां विभिन्न विषयों पर कार्यशालाएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सेंटर में रेल इतिहास,उपलब्धियों और सांस्कृतिक विरासत की झलक के साथ अध्ययन एवं अवकाश के लिए पुस्तकालय,इंडोर स्पोर्ट्स, एरीना और कैफे कॉर्नर जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।

इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष अंजू व मंडल अध्यक्ष निष्ठा त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि यह केंद्र भविष्य की जरूरतों के अनुरूप ज्ञान,कौशल, नवाचार और समग्र विकास का आधुनिक मंच बनेगा।

इससे पूर्व महाप्रबंधक ने रेलवे क्लब परिसर के पास करीब 25 लाख रुपए की लागत से तैयार ऑफिसर्स स्विमिंग पूल का फीता काटकर उद्घाटन किया। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस पूल से कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए स्वास्थ्य एवं फिटनेस गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

महाप्रबंधक ने दोनों नवनिर्माण कार्यों को मानकों के अनुरूप पूरा करने पर 50-50 हजार रुपए के पुरस्कार की घोषणा की।दौरे के दौरान डीआरएम कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में महाप्रबंधक ने मंडल की प्रमुख विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

ये अधिकारी थे उपस्थित
इस अवसर पर मुख्य अभियंता (निर्माण) इंद्रजीत सिंह दिहाणा,अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम,मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति) सुनील कुमार,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सीताराम बुनकर,उप मुख्य अभियंता परविंदर सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (आरपीएफ) नीतीश शर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक लोकेश कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर मनोहर सिंह,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर महेंद्र कुमार,वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक अशोक चौधरी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (सिग्नल एवं दूरसंचार) अनुपम कुमार,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तरुण बीका, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर श्रीचंद पूनिया,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) हरीश कुमार शर्मा, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अमित स्वामी व जोगेंद्र मीणा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित थे।