शादी के तीसरे दिन ही दूल्हे की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शादी के तीसरे दिन ही दूल्हे की मौत। जिले के पीपाड़ शहर के सरगिया गांव में एक नवविवाहित युवक का शादी के तीसरे दिन ही हृदयाघात से निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार सरगिया खुर्द निवासी रामभरोस पुत्र छोटाराम कड़वासरा की मृत्यु हुई है। उसकी शादी 23 जून को हुई थी। अगले दिन 24 जून को उनके घर पर प्रीतिभोज का आयोजन था।
BSNL की ₹259 ग्रामीण फाइबर योजना शुरू
इसके अगले दिन 25 जून की सुबह रामभरोस की तबीयत अचानक बिगड़ी, जिसके बाद उनका निधन हो गया। डॉक्टरों ने मृत्यु का कारण हृदयाघात बताया है। रामभरोस अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे
