Doordrishti News Logo

जोधपुर, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) जोधपुर की टीम ने शनिवार को जालोर के सांचौर क्षेत्र में बीस हजार लीटर बायो डीजल से भरा एक टैंकर जब्त कर चालक व खलासी को पकड़ा। इन्हें सांचौर थाना पुलिस को सौंपा गया है। एसओजी सूत्रों के अनुसार गुजरात से अवैध बायो डीजल से भरे एक टैंकर के राज्य में आने व बाड़मेर सप्लाई देने की सूचना मिली।

निरीक्षक जब्बरसिंह चारण के नेतृत्व में कांस्टेबल रामा किशन, ठाकरा राम व बुधराज ने सांचौर के पास जांच शुरू की। इस बीच, संदिग्ध नजर आए एक टैंकर को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें बीस हजार लीटर अवैध बायो डीजल भरा मिला। एसओजी की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दशरथसिंह भी वहां पहुंचे। एसओजी ने बायो डीजल से भरा टैंकर, बाड़मेर में धोरीमन्ना थानान्तर्गत उड़ासर निवासी चालक कुंपाराम पुत्र सताराम भील व खलासी दिलीप कुमार पुत्र खानूराम भील को पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस स्टेशन सांचौर में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया।

ये भी पढ़े :- इस बार अच्छे मानसून के संकेत

ई वे बिल मोबाइल में दिखाया

चालक कुंपाराम ने मोबाइल में मिले ई-वे बिल एसओजी को दिखाया। यह बायो डीजल बाड़मेर की नमन पेट्रो प्राइवेट लिमिटेड ने मंगाया था। जिसके डायरेक्टर गौतम राजपुरोहित व भूरसिंह राजपुरोहित हैं। बाड़मेर में मालाबार निवासी भूरसिंह क्रूड ऑयल चोरी में गिरफ्तार हो चुका है और वर्तमान में जमानत पर है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026