Doordrishti News Logo

सिंधी फिल्म छोरियूं अगियां छोरा पुठियां का प्रीमियर 27-28 को

  • न्यू कोहिनूर में निःशुल्क शो
  • सिंधियत और संस्कारों को बढ़ावा देने के लिए पहल
  • युवा पीढ़ी को जोड़ने का उद्देश्य

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सिंधी फिल्म छोरियूं अगियां छोरा पुठियां का प्रीमियर 27-28 को। सिंधु महल के द्वारा सिंधी फिल्म छोरियूं अगियां छोरा पुठियां का विशेष प्रीमियर शो आयोजित किया जा रहा है। राजस्थान सिंधी अकादमी जयपुर एवं सिंधी वेलफेयर एंड मेडिकल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में यह फिल्म चौपासनी रोड स्थित न्यू कोहिनूर सिनेमा हॉल में 27 और 28 जून को प्रातः 9:00 बजे वाले शो में निशुल्क दिखाई जाएगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एम्स पहुंचे,प्रसूताओं का जाना हाल

अध्यक्ष कन्हैया लाल टेवानी व उपाध्यक्ष दिनेश भंबानी ने बताया कि इस फिल्म को चलाने का उद्देश्य आज के नौजवान युवक-युवतियों को सिंधियत के प्रति उत्साहित करना और समाज में सिंधी भाषा, बोली एवं संस्कारों को बढ़ावा देना है।

राजकुमार परमानी ने बताया कि यह एक पारिवारिक फिल्म है जो दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा भी प्रदान करती है। फिल्म में कॉमेडी, सभ्यता और संस्कारों का मिश्रण है जो हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आएगी।

आयोजकों ने अधिक से अधिक सिंधी समाज के लोगों और युवाओं से इस निःशुल्क शो का लाभ उठाने की अपील की है।