भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एम्स पहुंचे,प्रसूताओं का जाना हाल
सूरसागर मंडल अध्यक्ष के घर जताया शोक
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एम्स पहुंचे,प्रसूताओं का जाना हाल। एक दिवसीय प्रवास पर जोधपुर पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने एम्स अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती प्रसूताओं से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों से मिलकर प्रसूताओं की कुशलक्षेम और इलाज की व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की।
बालिका शिक्षा से ही तेज होगी देश की प्रगति: डीआईजी अरशद अली
इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल,शहर विधायक अतुल भंसाली और पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया भी साथ थे। प्रदेश अध्यक्ष ने अस्पताल प्रशासन से मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा।
शोक संतप्त परिवार को दी सांत्वना
इससे पहले मदन राठौड़ ने भाजपा सूरसागर मंडल अध्यक्ष पंकज भाटी की माताजी के निधन पर उनके घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
