बालिका शिक्षा से ही तेज होगी देश की प्रगति: डीआईजी अरशद अली
- उम्मेद कायमखानी छात्रावास में निर्माणाधीन महिला छात्रावास का किया अवलोकन
- कहा दृढ़ इच्छाशक्ति से हर लक्ष्य संभव
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बालिका शिक्षा से ही तेज होगी देश की प्रगति: डीआईजी अरशद अली। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं राजस्थान पुलिस के उपमहानिरीक्षक (DIG) अरशद अली ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति का महत्वपूर्ण सूचक है। मुस्लिम समाज द्वारा बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना अत्यंत सुखद और स्वागतयोग्य पहल है।
वे उम्मेद कायमखानी छात्रावास परिसर में निर्माणाधीन महिला छात्रावास भवन के अवलोकन के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा से न केवल समाज बल्कि पूरे देश के विकास की गति तेज होती है।
15.82 ग्राम स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार,2.09 लाख रुपए बरामद
75 कमरों का भव्य महिला छात्रावास
उल्लेखनीय है कि छात्रावास परिसर में लगभग 75 कमरों*
का भव्य महिला छात्रावास बनाया जा रहा है,जो विशेष रूप से छात्राओं के लिए समर्पित होगा। इससे स्पष्ट होता है कि समाज महिला शिक्षा को लेकर गंभीर एवं सजग है।
लाइब्रेरी का किया अवलोकन,विद्यार्थियों से संवाद
इस अवसर पर डीआईजी अरशद अली ने छात्रावास में निर्मित पुस्तकालय का भी अवलोकन किया तथा उपस्थित विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर परिश्रम के बल पर कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे प्राप्त करने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास करना चाहिए। सफलता अवश्य प्राप्त होती है।
स्वागत किया गया
इससे पूर्व डीआईजी अरशद अली और उनकी धर्मपत्नी ज़रीना खान के छात्रावास पहुंचने पर छात्रावास कार्यसमिति के अध्यक्ष अनवर अली, सचिव भंवरू खां,डॉ.सैयद मोईनुल हक़,शहादत खान गुरुजी,गफ्फार खां,सरवर खां,रफ़ीक़ हंटर सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में छात्रावास के अनेक वर्तमान एवं पूर्व छात्र,शिक्षक तथा समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
