पेट की आंत फटने से महिला की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पेट की आंत फटने से महिला की मौत। शहर के राजीव गांधी नगर स्थित रामसागर बेरा केरू में रहने वाली एक महिला की अस्पताल में मौत हो गई। उसे पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बाद में पेट की आंत फट गयी और उसकी मौत हो गई। उसके ससुर ने इस बारे में राजीव गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दी है।राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि रामसागर बेरा केरू निवासी ओमाराम पुत्र बद्रीराम बावरी ने मर्ग में रिपोर्ट दी।
पॉक्सो केस को वापिस लेने के लिए धमकी
इसमें बताया कि उसकी पुत्र वधु हुरमी की 20 जून को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसका ऑपरेशन किया गया। मगर उपचार के बीच उसके पेट की आंत फट गई और उसकी मौत हो गई।
डॉक्टर ने पेट की आंत फटने की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतका का पीहर फलोदी जिले के लोहावट स्थित भीकमकोर गांव में है। मामले में जांच एसडीएम की तरफ से जा रही है।
