Doordrishti News Logo

पावटा अस्पताल में सिजेरियन के बाद 8 प्रसूताओं की बिगड़ी हालत,ICU में भर्ती

  • समय पर इलाज से बची जान
  • 6 स्थिर,2 एम्स रेफर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पावटा अस्पताल में सिजेरियन के बाद 8 प्रसूताओं की बिगड़ी हालत,ICU में भर्ती। जिला अस्पताल पावटा में 20 जून को सिजेरियन प्रसव के बाद 8 प्रसूताओं के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने से अफरा- तफरी मच गई। सांस लेने में तेजी और ब्लड प्रेशर डाउन होने जैसे गंभीर लक्षण दिखने पर सभी को तुरंत आईसीयू/क्रिटिकल केयर में शिफ्ट कर लाइफ सेविंग ड्रग्स से इलाज शुरू किया गया।

वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ने संभाला मोर्चा
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज से वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम तत्काल पावटा अस्पताल भेजी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित इलाज और परामर्श दिया। सामूहिक प्रयासों और CMS के निर्देशानुसार उपचार करने से सभी प्रसूताओं की स्थिति को संभाल लिया गया। अब सभी के स्वास्थ्य में धीरे- धीरे सुधार हो रहा है।

6 प्रसूताएं स्थिर,कर रही हैं रिकवरी
मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में 6 प्रसूताएं फिलहाल स्थिर हैं। सभी के वाइटल पैरामीटर सामान्य हैं और उन्होंने स्वयं से चाय,बिस्किट लेना शुरू कर दिया है। सभी को सरकार द्वारा जरूरी दवाइयां निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

किस मरीज को क्या हुआ

2 प्रसूताएं एम्स जोधपुर रेफर
ललिता,25 को ऑपरेशन के बाद अधिक रक्तस्राव और Tachycardia के कारण 20 जून रात 10:04 बजे MDM-ICW रेफर किया गया। रेफरल के समय पल्स 96,बीपी 112/68, SpO2 98% था। सोनू, 25 को यूरिन आउटपुट कम आने की वजह से 20 जून शाम 7:50 बजे MDM-ICU रेफर किया गया। उस समय पल्स 112,बीपी 106/78, SpO2 90% ऑन O2 था। दोनों का एम्स जोधपुर में विशेषज्ञ देखभाल के तहत इलाज चल रहा है।

क्या कहते हैं अधिकारी
प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ बीएस जोधा ने बताया कि सभी आयामों से स्थिति का आकलन कर आवश्यक संसाधन,दवाओं व उपकरणों की मदद से इलाज किया गया। उच्च स्तरीय एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवाओं के प्रयोग से स्थिति नियंत्रण में आई। मरीज नंबर 1 से 6 स्थिर हैं और मरीज नंबर 7 व 8 को बेहतर इलाज के लिए एम्स भेजा गया है। सभी नवजात शिशु सुरक्षित हैं। अस्पताल प्रशासन स्थिति पर 24 घंटे निगरानी रख रहा है।