बोरानाडा पुलिस ने किया बाइक चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज), बोरानाडा पुलिस ने किया बाइक चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार। शहर की बोरानाडा पुलिस ने बाइक चोरी प्रकरण का खुलासा करते हुए एक वाहन चोर को पकड़ा है। आरोपी से चोरी की बाइक को जब्त किया गया है।
बोरानाडा पुलिस ने बताया कि भीलों का बास डोली झंवर निवासी अशोक पुत्र जोगाराम की बाइक एक फैक्ट्री के पास से चोरी हो गई थी। जिस पर थाना बोरानाडा क्षेत्र,जोधपुर शहर एवं आस पास के क्षेत्र में करीब 100-150 सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया।
साल भर से वांछित मुल्जिम गिरफ्तार
पुलिस ने अब बाइक चोरी के आरोपी महादेव बस्ती राजीव गांधी नगर निवासी मन्जुरियों उर्फ मुकेश को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस की टीम थानाधिकारी डॉ.हनुवंत सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में लगाई गई।
