नीट (यूजी) परीक्षा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट
- पुलिस ने चलाया अभियान
- होटल,धर्मशाला एवं ढाबों की चैकिंग जारी
- पुलिस ब्रीफिंग में अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
- पूर्ण मॉनिटरिंग सहित सख्ती से जांच के आदेश
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नीट (यूजी) परीक्षा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट। नीट (यूजी) पुन: परीक्षा 2026 के सफल,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशन में अभियान शुरू किया गया है।
शनिवार को शाम की गश्त के दौरान 7 बजे से 11 बजे तक पुलिस आयुक्तालय जोधपुर के समस्त थाना क्षेत्रों में होटल,धर्मशाला एवं ढाबा चैकिंग की गई। इसके अलावा वृत सहायक पुलिस आयुक्तों की ओर से थाना क्षेत्रों में क्षेत्र के थानाधिकारियों एवं पुलिस बल को ब्रीफ कर विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है।
अभियान के दौरान होटल, धर्मशाला एवं अन्य ठहराव स्थलों पर ठहरे हुए व्यक्तियों के पहचान पत्र, रजिस्टर प्रविष्टियों एवं आवास संबंधी विवरणों की जांच की जा रही है।
संचालकों को भी निर्देशित किया गया कि बिना वैध पहचान पत्र एवं उचित सत्यापन के किसी भी व्यक्ति को ठहरने की अनुमति नहीं दी जाए। साथ ही ठहरने वाले व्यक्तियों की संख्या एवं उपलब्ध पहचान दस्तावेजों का मिलान कर आवश्यक जांच करनी होगी।
फायरिंग में घायल हिस्ट्रीशीटर विक्की की मौत
सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाएं के सम्बन्ध में ब्रीफिंग
पुलिस ब्रीफिंग के दौरान पुलिस उपायुक्त पूर्व मनीष चौधरी,पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एंव यातायात शहीन सी सहित अधिकारियों की ओर से परीक्षा की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन,साइबर मॉनिटरिंग,संवेदनशील स्थलों की निगरानी एवं पुलिस बंदोबस्त से संबंधित व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। शहर में स्थापित कुल 46 परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।
परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश से पूर्व प्रत्येक अभ्यर्थी की सघन जांच डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर एवं हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर के माध्यम से स्क्रीनिंग एवं फ्रिस्किंग की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों,वीडियो ग्राफी,जैमर एवं अन्य तकनीकी संसाधनों से निगरानी,मोबाइल,स्मार्ट वॉच,ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन,कैलकुलेटर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों निषिद्ध रहेंगे।
इसके अलावा अधिकारियों को थाना क्षेत्रों में लगातार गश्त कर परीक्षा केन्द्रों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
