जोधपुर, ओम शिक्षा व सेवा समिति के बैनर तले मेडिकल उपकरण वितरण करने के क्रम में शनिवार को भी जारी रहा। आज समिति ने मथुरादास माथुर अस्पताल में डॉक्टर महेंद्र आसेरी, डॉक्टर विकास राजपुरोहित, डॉ देवेंद्र गोदारा के सानिध्य में ब्रेन सर्किट ऑक्सीजन फ्लो मीटर व सैकड़ों की संख्या में अन्य उपकरण भेंट किए। इस अवसर पर डॉ आसेरी ने समिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए इस कार्य को जारी रखने की अपील की। उन्होंने सभी से कोविड-19 की पालना का अनुरोध किया।

समिति ने एमडीएम प्रशासन को अस्पताल परिसर के अंदर चार पानी की मशीनें लगाने का प्रस्ताव भी दिया है, जिस पर खुशी व्यक्त करते हुए तत्काल 4 पॉइंट बताए गए और समिति कल से वहां कार्य शुरू करेगी। इस अवसर पर समिति के शंभु सिंह मेड़तिया ने कहा कि जब तक महामारी है तब तक समिति के तमाम कार्यकर्ता लगातार सहयोग और सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। समिति के सदस्य शंभू सिंह मेड़तिया व कर्मचारी नेता ने बताया कि इस कार्य में आम शिक्षक कर्मचारी का बहुत सहयोग मिल रहा है, उन सबका हम आभार व्यक्त करते है।
ये भी पढ़े :- आपराधिक लापरवाही में राजस्थान सरकार बराबर की हिस्सेदार- शेखावत
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

