भौंकने पर महिला ने कुत्ते को बेरहमी से पीटा

मोहल्ले के लोगों ने टोका तो धमकाने लगी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भौंकने पर महिला ने कुत्ते को बेरहमी से पीटा। शहर में कुत्ते के भौंकने से नाराज एक महिला ने डंडे से पीट- पीटकर अधमरा कर दिया। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने टोका तो महिला उनको भी धमकाने लगी और वीडियो बनाने लगी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद डॉग रेस्क्यू एनजीओ ने एयरपोर्ट थाने में शिकायत दी। मामला शहर के पांच बत्ती क्षेत्र की नेहरू कॉलोनी का है।

एयरपोर्ट थानाधिकारी संतोष ने बताया कि घटना शनिवार दोपहर करीब सवा दो बजे की है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि महिला कॉलोनी में आई तो उस पर कुत्ता भौंकने लगा। महिला ने उसे भगाया,लेकिन वह भौंकता रहा। इस पर महिला डंडा लेकर आई और उस पर वार किया। महिला के वार से कुत्ता अधमरा होकर जमीन पर गिर गया।

प्रेमी संग साइकिल पर बैठकर भागी लुटेरी दुल्हन

महिला इसके बाद भी नहीं रुकी और लगातार डंडे से कुत्ते पर हमला करती रही। मोहल्ले के लोगों ने कुत्ते को पीटने का वीडियो बना लिया। इस दौरान कुछ लोगों ने उसे टोका तो उनको धमकाने लगी और खुद भी उनका वीडियो बनाने लगी। थानाधिकारी ने बताया कि घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुकार एनिमल सोसायटी ने महिला के खिलाफ शिकायत दी है। जिस पर मामला दर्ज किया है।