तलवार लेकर जीएसएस ऑफिस पहुंचा विद्युतकर्मी
- समझाइश कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों को दी धमकी
- शराब के नशे में किया हंगामा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तलवार लेकर जीएसएस ऑफिस पहुंचा विद्युतकर्मी। शहर में शुक्रवार देर रात एक बिजली कर्मचारी तलवार लेकर गिरदीकोट जीएसएस (विद्युत सब- स्टेशन)ऑफिस पहुंच गया। शराब के नशे में पहुंचे कर्मचारी ने हंगामा करना शुरू कर दिया। वह समझाइश करने आए अधिकारियों औ कर्मचारियों को धमकाने लगा और कहा-किसी को नहीं छोडूंगा।
मामला जोधपुर शहर के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित गिरदीकोट जीएसएस में शुक्रवार देर रात करीब 10.30 बजे का है। पुलिस के मुताबिक कर्मचारी अब्दुल रशीद का जीएसएस ऑफिस में ही किसी दूसरे कर्मचारी से विवाद चल रहा था।
कोतवाली थानाधिकारी अनिल यादव ने बताया कि इस घटनाक्रम के बाद थाने में रिपोर्ट दी गई थी। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी कर्मचारी अब्दुल रशीद को शुक्रवार को ही देर रात शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया गया था।
थानाधिकारी ने बताया कि विवाद करने वाले आरोपी कर्मचारी का किसी दूसरे कर्मचारी के साथ विवाद चल रहा था। विवाद के चलते वह शराब के नशे में तलवार लेकर जीएसएस के ऑफिस पहुंच गया।
खेड़ापा थाना से हटाई जांच,भोपालगढ़ थानाधिकारी को सौंपी
इस दौरान एएईएन समेत बाकी कर्मचारी भी वहीं पर मौजूद थे।आरोपी कर्मचारी तलवार लहराते हुए हंगामा करने लगा। इस दौरान समझाइश करने आए अधिकारी और बाकी कर्मचारियों से भी उलझने लग गया और चिल्लाते हुए उन्हें भी धमकी देने लगा। इस दौरान वहां मौजूद स्टाफ ने उसे पकड़ लिया और तलवार उसके हाथ में से छीन ली। इस बीच पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की टीम वहां पहुंची,लेकिन पुलिस को देख विवाद करने वाला कर्मचारी मौके से भाग गया।
पूरे घटनाक्रम के बाद सहायक अभियंता राजेश पुरोहित समेत स्टाफ थाने पहुंचा जहां उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर पूरा घटना बताई। रिपोर्ट मिलने बाद पुलिस की ओर से आरोपी को पकड़ा।
