Doordrishti News Logo

मोपेड सवार बदमाशों ने आईफोन लूटा

  • केस दर्ज
  • एमडीएम अस्पताल के सामने की घटना
  • फुटेज से बदमाशों की पहचान के प्रयास

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मोपेड सवार बदमाशों ने आईफोन लूटा। शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल के गेट नंबर 1 के सामने शुक्रवार को एक युवक से मोपेड सवार दो बदमाश उसका आईफोन लूट कर भाग गए। घटनाक्रम इतनी तेजी से हुआ कि वह उनका पीछा भी नहीं कर सका। बाद में शास्त्रीनगर पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई। पुलिस अब आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान के प्रयास में जुटी है।

20 फीसदी पेंशन राशि आजीवन रोके जाने के विभागीय दण्ड पर हाईकोर्ट खंडपीठ ने लगाई रोक

जानकारी के अनुसार पाली जिले के रोहट निवासी सुरेंद्र कंसारा शुक्रवार की रात दस बजे के करीबन एमडीएम अस्पताल के बाहर खड़े था। तब काले रंग की एक्टिवा पर सवार दो बदमाश आए और उनके हाथ से आईफोन 13 मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीडि़त ने अपना फोन नंबर और ईएमआई नंबर भी पुलिस को बताया है। फिलहाल पुलिस की तरफ से अग्रिम जांच जारी है।

Related posts: