Doordrishti News Logo

हादसों में चार की मौत दो युवकों ने लगाया फंदा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हादसों में चार की मौत दो युवकों ने लगाया फंदा। कमिश्ररेट में अलग अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। इनमें दो युवकों ने फंदा लगाकर खुदकुशी की। संबंधित थाना पुलिस ने कार्रवाई के उपरांत शव परिजन को सुुपुर्द किए।

सदर कोतवाली पुलिस ने बताया कि मेहरों का चौक नया बास निवासी 20 वर्षीय सुजल सोलंकी पुत्र शैतानसिंह ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी की। उसके भाई कुशाल सिंह ने मर्ग में रिपोर्ट दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। इसी तरह प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि मूलत: प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा पटेलिया हाल चांदणा भाखर निवासी निवासी मन्नालाल पुत्र प्रभूलाल ने मर्ग में रिपोर्ट दी कि उसके भाई 26 वर्षीय मांगीलाल ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

इधर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि सेक्टर 17 ई में रहने वाली 38 साल की पूनम वर्मा पत्नी शिवकुमार वर्मा 4 जून की रात में घर की सीढिय़ों से फिसल कर गिर गई थी। गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसकी अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। उसके पति शिवकुमार वर्मा ने मर्ग में रिपोर्ट दी।

मोपेड सवार बदमाशों ने आईफोन लूटा

करवड़ पुलिस ने बताया कि डांगियावास के दांतीवाड़ा निवासी रमजान खान पुत्र शमसुदीन ने मर्ग में रिपोर्ट दी कि उसका भतीजा अब्दुल खां पुत्र कालू खां यहां दइजर स्थित एक क्रेशर पर कार्य करता था। वह यहां पर कार्य करते वक्त नीचे गिरा और पानी में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुुपुर्द किया।

Related posts: