आईआईटी में गार्ड की नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी
- न तो नौकरी मिली न ही रुपए लौटाए
- केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आईआईटी में गार्ड की नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी। शहर के बनाड़ स्थित रामदेव नगर नांदड़ी के रहने वाले एक युवक को आईआईटी में गार्ड की नौकरी लगवाने के नाम पर 36 हजार रुपए ले लिए गए। मगर उसे न तो नौकरी मिली और न ही आरोपी ने रुपए वापिस लौटाए।
पीडि़त ने अब बनाड़ थाने में कोर्ट से इस्तगासे पर केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है।
वृद्ध की बाइक को टक्कर मारकर जेब रुपए छीन भागा बदमाश
बनाड़ पुलिस ने बताया कि रामदेव नगर नांदड़ी निवासी दिनेश पुत्र किशना राम मेघवाल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 8 अक्टूबर 23 को उसकी मुलाकात शैतान सिंह नाम के शख्स से हुई थी। उसने आईआईटी में अपनी जान पहचान बता कर गार्ड की नौकरी लगवाने की बात की थी। बदले में उससे 36 हजार रुपए लिए गए।
काफी समय गुजरने पर नौकरी नहीं लगी। वह हर बार टालमटोल जवाब देता रहा। उससे जब आखिर में रुपए वापिस मांगे तो वह आनाकानी करने लगा। बनाड़ पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है,अग्रिम पड़ताल जारी है।
