Doordrishti News Logo

दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त

सुधार गृह भिजवाया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त। कमिश्ररेट के जिला पश्चिम में दो बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त करवा चाइल्ड हैल्प लाइन के सुपुर्द किया गया। बाद में बालकों को सुधार गृह भिजवाया गया।

प्रतापनगर सदर पुलिस थाने के एसआई देवाराम ने न्यू कोहिनूर सिनेमा प्रतापनगर स्थित जावेद ऑटो डेटिंग-बैल्डिंग रिपेयर सेंटर पर रेड देकर एक बालक श्रमिक को मुक्त करवाया। यहां बालक से वाहनों के कलपुर्जों की साफसफाई का कार्य कराया जा रहा था।

आईआईटी में गार्ड की नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी

दुकानदार जावेद के खिलाफ जेजे एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। इसी तरह भगत की कोठी थाने के एसआई पदमा ने बासनी सरस्वती नगर में एक फर्म में बालक से श्रम कराने वाले मनोज के खिलाफ जेजे एक्ट में कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों बालकों को बाद में चाइल्ड हैल्प लाइन के सुपुर्द किया। बाद में उन्हें सुधार गृह भिजवाया गया।