Doordrishti News Logo

वृद्ध की बाइक को टक्कर मारकर जेब रुपए छीन भागा बदमाश

  • संदिग्ध दस्तयाब
  • एक्सीडेंट का बोलकर दिया वारदात को अंजाम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वृद्ध की बाइक को टक्कर मारकर जेब रुपए छीन भागा बदमाश। शहर के खतरनाक पुलिया डीआरएम कार्यालय के निकट एक वृद्ध की बाइक को टक्कर मारकर मोपेड सवार युवक ने हर्जाना मांगने के नाम पर जेब से छह हजार रुपए निकाल कर ले गया। घटना 2 जून की है। पीडि़त वृद्ध की रिपोर्ट पर सरदारपुरा पुलिस ने मामला दर्ज किया। आरोपी की पहचान कर अब एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। शाम तक घटना का पूर्ण खुलासा होने की संभावना है।

थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि न्यू पावर हाउस रोड सेक्टर 7 निवासी 77 साल के पारसमल भंसाली पुत्र तख्तमल 2 जून की रात को अपनी बाइक पर सवार होकर डीआरएम कार्यालय खतरनाक पुलिया से निकल रहे थे। तब पीछे से एक मोपेड सवार आया और उनकी बाइक के आगे गाड़ी को लगाकर बोला कि उन्होंने मोपेड को टक्कर मार दी है। जिससे मोपेड का बोनट आदि टूट गया है। हर्जाने के तौर पर दो हजार मांगने की जिद बहस करने लगा। वृद्ध पारसमल उसे रुपए देने वाले थे तब बदमाश ने जेब से छह हजार रुपए निकाल लिए और छीन कर भाग गया।

महेश नवमी महोत्सव आज से,शोभायात्रा 23 को

थानाधिकारी सोनी ने बताया कि प्रकरण सामने आने पर तत्काल सीसीटीवी फुटेज देखे गए और संदिग्ध की पहचान की गई। एक संदिग्ध बदमाश को हिरासत में लिया गया है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।