महेश नवमी महोत्सव आज से,शोभायात्रा 23 को

14 दिन तक धार्मिक- सांस्कृतिक और खेलकूद होंगे

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महेश नवमी महोत्सव आज से, शोभायात्रा 23 को। माहेश्वरी समाज की ओर से भगवान महेश नवमी महोत्सव 2026 के उपलक्ष में तेरह जून को गणपति पूजा और शंखनाद के साथ 14 दिवसीय आयोजनों का शुभारंभ होगा। महोत्सव का समापन 26 जून को महेश मेले के साथ होगा।

महोत्सव के तहत 23 जून को शोभायात्रा निकाली जाएगी। महिलाओं,पुरुषों और बच्चों के लिए धार्मिक, सांस्कृतिक,खेलकूद और सामाजिक कार्यक्रम होंगे। महेश नवमी संयोजक दिनेश राठी ने बताया कि शोभायात्रा में देशभर से उद्योगपति और भामाशाह शामिल होंगे। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न पुरस्कार और लकी ड्रॉ भी होगा। महेश महाप्रसादी संयोजक महेश फोफलिया ने बताया कि 24 जून को महाप्रसादी न्यात गंगा में इतना ही लो थाली में,व्यर्थ न जाए नाली में का संदेश दिया जाएगा।

सरकार की उपलब्धियों पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी शुरू

समाजबंधुओं को घर-घर पीले चावल बांटकर समारोहों में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया जा रहा है। महोत्सव के तहत 13 जून को शंखनाद एवं सुंदरकांड पाठ,14 जून को जगन्नाथ यात्रा और कल्याणकारी योजनाओं का शिविर,15 को वॉलीबॉल प्रतियोगिता,16 को वुमेंस बॉक्स क्रिकेट, 18 को अंताक्षरी,19 को खेलगांव,20 को भजन क्लबिंग,21 को शैक्षणिक पुरस्कार एवं सम्मान समारोह,22 को पूजन- माल्यार्पण,23 जून को शोभायात्रा,24 को रक्तदान शिविर एवं महाप्रसादी,25 को चले एक कदम मानवता के नाम हम तथा 26 जून को एक शाम खाटूश्याम के नाम और महेश मेले का आयोजन होगा।

Related posts:

कोटद्वार में हाथियों का आतंक,रात भर दहशत में ग्रास्टनगंज के लोग

September 13, 2026

सरकारी अस्पताल में ब्रेन एन्यूरिज्म का WEB डिवाइस से सफल उपचार

September 13, 2026

पीपा क्षत्रिय समाज का छात्र एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज

September 13, 2026

जातरू सेवा कर लौट रहे पांच दोस्तों को कार ने मारी टक्कर,दो की मौत

September 13, 2026

अभ्यर्थियों को 29 सितंबर तक प्रस्तुत करना होगा निर्वाचन व्यय लेखा

September 13, 2026

आयुर्वेद चिकित्सालय में चोरी का प्रयास

September 13, 2026

रात्रि में पैदल जाने वाले जातरुओं को पहनाए रिफ्लेक्टिव एप्रिन

September 13, 2026

हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर ने बाबा रामदेव मेला सेवा शिविर का किया ध्वज पूजन

September 13, 2026

एमबीएम विश्वविद्यालय में स्पंदन-2026 का आगाज

September 13, 2026