चलती ट्रेन में चोरी का खुलासा करने पर एएसआई बने ‘मैन ऑफ द मंथ’

सादे वेश में गश्त के दौरान पकड़े थे दो आरोपी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चलती ट्रेन में चोरी का खुलासा करने पर एएसआई बने ‘मैन ऑफ द मंथ’। चलती ट्रेन में सो रहे यात्रियों के मोबाइल और पर्स चोरी करने वाले दो शातिरों को पकडऩे में अहम भूमिका निभाने वाले रेलवे सुरक्षा बल के सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार को मैन ऑफ द मंथ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने शुक्रवार को उन्हें सम्मानित किया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि 14 मई को ट्रेन संख्या 19224 जम्मूतवी- साबरमती एक्सप्रेस में नोखा- जोधपुर स्टेशनों के बीच जोधपुर आरपीएफ एएसआई अशोक कुमार सादे वेश में गश्त पर थे।

इसी दौरान कोच एस 6 से एक संदिग्ध युवक को दबोचा। उस पर सो रहे यात्रियों के मोबाइल और महिलाओं के पर्स चुराने का आरोप था। इसी बीच कोच एस 1 के यात्रियों ने रेल मदद पर चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।

पकड़े गए आरोपी से मिले सुराग पर उसके दूसरे साथी को भी उसी ट्रेन से हिरासत में ले लिया गया। दोनों के कब्जे से चोरी के मोबाइल,चार्जर,नकदी और एक महिला का पर्स बरामद हुआ।पूछताछ में आरोपियों ने अलग- अलग कोचों से सामान चुराना कबूल किया।

दोनों को जीआरपी मेड़ता रोड के हवाले कर दिया गया।
सम्मान के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (आरपीएफ) नीतिश शर्मा समेत मंडल के अधिकारी मौजूद थे।

Related posts:

कोटद्वार में हाथियों का आतंक,रात भर दहशत में ग्रास्टनगंज के लोग

September 13, 2026

सरकारी अस्पताल में ब्रेन एन्यूरिज्म का WEB डिवाइस से सफल उपचार

September 13, 2026

पीपा क्षत्रिय समाज का छात्र एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज

September 13, 2026

जातरू सेवा कर लौट रहे पांच दोस्तों को कार ने मारी टक्कर,दो की मौत

September 13, 2026

अभ्यर्थियों को 29 सितंबर तक प्रस्तुत करना होगा निर्वाचन व्यय लेखा

September 13, 2026

आयुर्वेद चिकित्सालय में चोरी का प्रयास

September 13, 2026

रात्रि में पैदल जाने वाले जातरुओं को पहनाए रिफ्लेक्टिव एप्रिन

September 13, 2026

हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर ने बाबा रामदेव मेला सेवा शिविर का किया ध्वज पूजन

September 13, 2026

एमबीएम विश्वविद्यालय में स्पंदन-2026 का आगाज

September 13, 2026