संसदीय कार्य मंत्री ने किया ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),संसदीय कार्य मंत्री ने किया ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने शुक्रवार को पंचायत समिति लूणी की ग्राम पंचायत शिकारपुरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन किया। इस दौरान जिला कलक्टर आलोक रंजन, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा भी साथ थे।
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान और कल्याण के लिए अनवरत काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से ‘लक्ष्य-अंत्योदय, प्रण-अंत्योदय,पथ-अंत्योदय’ का संकल्प साकार हो रहा है। पटेल ने कहा कि आमजन को राज्य सरकार की कई जन-कल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ सीधे उनके घर- द्वार तक पहुंचाने के लिए आज से 15 जुलाई तक प्रदेशभर में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
लाठी-डंडों से पीटकर कबड्डी प्लेयर की हत्या
उन्होंने कहा इन शिविरों में आमजन से जुड़े काम हाथों-हाथ संपादित किए जा रहे है। शिविर में आपसी सहमति से बँटवारा,राजस्व रिकॉर्ड में शुद्धि,रास्ता खोलने के प्रकरणों का निस्तारण भी किया जाएगा। उन्होंने सभी नागरिक इन शिविरों में आकर अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
शिकारपुरा धाम में किए दर्शन
उन्होंने शिकारपुरा धाम में राजाराम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश के खुशहाली के लिए कामना की। आश्रम के गादीपति महंत दयाराम से आशीर्वाद प्राप्त किया। शिविर में जिला परिषद सदस्य चेनाराम पटेल,प्रशासक शिकारपुरा ओमाराम पटेल,छोटू सिंह राठौड़, राकेश बिश्नोई,गोविंद टाक, उपखण्ड अधिकारी हसमुख कुमार सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
