मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने किया शिविर का निरीक्षण
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने किया शिविर का निरीक्षण। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय जोधपुर के तत्वावधान में चल रहे कला कौशल शिविर का मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मंजू शर्मा ने हॉबी सेंटर पर निरीक्षण किया।
सीओ गाइड निशु कंवर ने बताया शिविर 18 मई से शुरू हुआ जो 18 जून तक चलेगा। मंजू शर्मा बोलीं मोबाइल वाले जीवन में हॉबी सेंटर से समय का सदुपयोग हो रहा है। बच्चों और महिलाओं को हुनर दिखाने का मौका मिला है। स्काउट गाइड का यह कार्य सराहनीय है।
रूडिप ने बकरा मंडी में दिलाई स्वच्छता की शपथ
शिविर में मेहंदी,सिलाई, कंप्यूटर,डांस,आत्मरक्षा, पेंटिंग समेत 11 विषय सिखाए जा रहे हैं। कुल 155 संभागी भाग ले रहे हैं। 5 साल से 55 साल तक की बालिकाएं और महिलाएं स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण ले रही हैं।
प्रधानाचार्य सोहन लाल के मार्गदर्शन में चल रहे शिविर के संचालक पारस राम पटेल, शकुंतला हैं। डांस अजय चौहान,कंप्यूटर पुखराज,मेहंदी अनीता राठौड़,सिलाई पवनी, आत्मरक्षा सौरभ द्वारा सिखाई जा रही है।
Related posts:

बच्चों को भी हो सकता है ब्रेन स्ट्रोक लक्षणों को न करें नजरअंदाज: डॉ.प्रदीप जैन

विश्व स्ट्रोक दिवस पर एमडीएम अस्पताल में जन-जागरूकता

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

