कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत। शहर के निकट झंवर स्थित पूनिया की प्याउ के पास शुक्रवार दोपहर सडक़ हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। उनकी बाइक एक स्वीफ्ट कार से टकराई थी। फिलहाल झंवर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
पुलिस के अनुसार दोपहर लगभग 1 बजे कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठे हरिकिशन पुत्र रूपाराम लौहार (23) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बाइक चालक कन्हैयालाल पुत्र तेजाराम प्रजापत (25) गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने किया शिविर का निरीक्षण
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को तुरंत मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने हरिकिशन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल कन्हैयालाल का उपचार शुरू किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर एसीपी वृत बोरानाडा भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सडक़ से हटाकर यातायात को सामान्य किया।
Related posts:

बच्चों को भी हो सकता है ब्रेन स्ट्रोक लक्षणों को न करें नजरअंदाज: डॉ.प्रदीप जैन

विश्व स्ट्रोक दिवस पर एमडीएम अस्पताल में जन-जागरूकता

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

