सोलर पावर प्लांट से पांच हजार मीटर केबल चोरी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सोलर पावर प्लांट से पांच हजार मीटर केबल चोरी। मथानिया स्थित नेवरा रोड पर एक फार्म हाउस पर चोरों ने सैंध लगाकर वहां से पांच हजार मीटर सोलर पावर प्लांट की केबल चोरी कर ली। फार्म हाउस मालिक ने मथानिया थाने में इस बाबत केस दर्ज कराया है। पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
छह साल से फरार इनामी तस्कर गिरफ्तार
मथानिया पुलिस ने बताया कि नेवरा रोड निवासी जगदीश जाखड़़ पुत्र बाबूराम जाखड़ ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 7 जून को उसके खेत-फार्म हाउस में लगे सोलर पावर प्लांट से करीब 5 हजार मीटर की डीसी केबल को अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया। सोलर प्लांट ने काम करना बंद किया तो घटना का पता लगा। सूचना पर मथानिया पुलिस ने मौका मुआयना किया। अग्रिम जांच की जा रही है।
