किरोड़ी जैसे नेता राजनीति में जिंदा रहने चाहिए-भाटी

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के समर्थन में आए शिव विधायक

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),किरोड़ी जैसे नेता राजनीति में जिंदा रहने चाहिए-भाटी। राजस्थान की सियासत में इन दिनों कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। एक ओर जहां विपक्ष भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़ा है,वहीं दूसरी ओर हनुमान बेनीवाल के समर्थन के बाद अब निर्दलीय शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी भी मंत्री किरोड़ी लाल के समर्थन में आ गए हैं।

जोधपुर दौरे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक रविंद्र सिंह भाटी कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा से जुड़े सवाल पर खुलकर उनके समर्थन में नजर आए। उन्होंने कहा कि किरोड़ी लाल मीणा बड़े नेता हैं और संघर्ष की भट्टी से निकलकर यहां तक पहुंचे हैं। भाटी ने कहा कि आज जो हो रहा है,वह सबको पता है। मजबूत नेताओं के लिए ऐसी परिस्थितियां कोई बड़ी बात नहीं होती। उन्होंने कहा कि राजनीति में साजिश और षड्यंत्र जैसी बातें होती रहती हैं और जल्द ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी।

पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता: कंगना

भाटी ने यह भी कहा कि पिछली सरकार के समय आमजन,वंचितों और मजदूरों की आवाज उठाने वालों में किरोड़ी लाल मीणा प्रमुख नेताओं में शामिल रहे हैं और उन्होंने कई बार शहीद स्मारक पर धरना देकर जनहित के मुद्दे उठाए।

विकास व जनसमस्याओं पर दिया जोर
राजनीतिक बयानबाजी से इतर भाटी ने प्रदेश के मुद्दों पर सरकार और विपक्ष का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि नेताओं को आपसी खींचतान के बजाय प्रदेश की वास्तविक समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। भाटी ने भीषण गर्मी में पानी की किल्लत,बिजली की लचर व्यवस्था और अस्पतालों में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का जिक्र करते हुए चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इन जरूरी मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय राजनीति में व्यक्तिगत टिप्पणियां की जा रही हैं।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ से मुलाकात को लेकर भाटी ने स्पष्ट किया कि वरिष्ठ नेताओं के अनुभव से सीखना हर युवा नेता के लिए जरूरी है। गहलोत और पायलट गुट की आपसी तनातनी पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि घर में बर्तन तो बजते ही रहते हैं यह उनका निजी मामला है। अंत में उन्होंने दोहराया कि भविष्य में वह वही निर्णय लेंगे जो जनता का आदेश होगा।

Related posts:

कोटद्वार में हाथियों का आतंक,रात भर दहशत में ग्रास्टनगंज के लोग

September 13, 2026

सरकारी अस्पताल में ब्रेन एन्यूरिज्म का WEB डिवाइस से सफल उपचार

September 13, 2026

पीपा क्षत्रिय समाज का छात्र एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज

September 13, 2026

जातरू सेवा कर लौट रहे पांच दोस्तों को कार ने मारी टक्कर,दो की मौत

September 13, 2026

अभ्यर्थियों को 29 सितंबर तक प्रस्तुत करना होगा निर्वाचन व्यय लेखा

September 13, 2026

आयुर्वेद चिकित्सालय में चोरी का प्रयास

September 13, 2026

रात्रि में पैदल जाने वाले जातरुओं को पहनाए रिफ्लेक्टिव एप्रिन

September 13, 2026

हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर ने बाबा रामदेव मेला सेवा शिविर का किया ध्वज पूजन

September 13, 2026

एमबीएम विश्वविद्यालय में स्पंदन-2026 का आगाज

September 13, 2026