Doordrishti News Logo

131 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई

  • पुलिस नाकाबंदी
  • वाहन के शीशों पर काली फिल्म लगाने पर 31 चालान बनाए

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),131 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई। पुलिस आयुक्तालय की तरफ से गुरुवार को कई पाइंट पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की धरपकड़ के साथ एमवी एक्ट में कार्रवाई की गई। कुल 131 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस आयुक्त शरत कविराज के दिशा निर्देश पर पॉइन्टों पर नाकाबन्दी करते हुए शराब पीकर वाहन चलाने पर 06,बिना हेलमेट पर 39,वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने पर 07,गलत दिशा मे वाहन चलाने पर 11,बिना सीट बेल्ट के 08, नो पार्किंग मे वाहन खड़ा करने पर 05,संरचना में अवैध परिवर्तन करने पर 09,अनाधिकृत लाल/नीली बती/फ्लैशर/स्ट्रोब लाईट/ हुटर लगाने पर 08,वाहन के शीशों पर काली फिल्म लगाने पर 31 व नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट एवं पंजीयन चिन्ह लगाकर वाहन चलाने पर 10 तथा कुल 131 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

अग्नि कर्म से मिली एड़ी के असहनीय दर्द से राहत

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों की अधिक से अधिक पालना करें,ताकि स्वयं भी सुरक्षित घर पहुंच सके व दूसरों को भी सडक़ पर किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं हो।