बायण माता मंदिर से चोरों चांदी के छत्र चुराए

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बायण माता मंदिर से चोरों चांदी के छत्र चुराए। सालोड़ी गांव स्थित मां बायण माता मंदिर में देर रात को नकबजनों ने सैंधमारी करते हुए वहां से भेंट पात्र,चांदी के छत्र और अन्य कीमती सामान चुराकर ले गए। सुबह सूचना मिलने पर काफी संख्या में ग्रामीण मंदिर पर एकत्र हो गए। बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया गया।

जानकारी अनुसार घटना देर रात्रि को डेढ़ से तीन बजे के बीच की बताई जा रही है। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध युवक नजर भी आ रहे हैं। मंदिर से माताजी को चढ़ाए करीब चार से पांच किलो चांदी के छत्र चोरी बताया गया है। गांव के इस प्रसिद्ध और चमत्कारी मंदिर में चोरी की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में इकट्ठे होने लगे।

कुछ दिन पूर्व भी गांव के तेजाजी मंदिर में चोरी हुई थी। फिलहाल मामले को लेकर राजीव गांधी नगर पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले।