Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की देवनगर पुलिस ने नकबजनी के एक प्रकरण में सात घंटे में खुलासा करते हुए दो शातिर बदमााशों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर चोरी का माल बरामद किया गया है। एसीपी प्रताप नगर नीरज शर्मा ने बताया कि हरीओम नगर निवासी अशोक जनवानी पुत्र कन्हैया लाल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी एक फुटवियर एवं रेडिमेड गारमेंट की दुकान सेंट्रल स्कूल चौराहा के पास में सालासर बिल्डिंग में है।

आज सुबह पता लगा कि दुकान में चोरी हुई और अज्ञात चोर दुकान से कपड़े एवं एलइडी आदि चुरा ले गए है। इस पर पुलिस की एक टीम का गठन थानाधिकारी सोमकरण के नेतृत्व किया गया। इस टीम में शामिल हैडकांस्टेबल रमेश कुमार, कांस्टेबल छगनकुमार, सुरेश, देवाराम एवं राजीव गांधी नगर थाने के हैड कांस्टेबल जगराम एवं कांस्टेबल मोहनराम ने नकबजनों का सात घंटे में पता लगाकर आरोपी लोहावट के जालोड़ा हाल राजीव गांधी कॉलोनी पाललिंक रोड निवासी अयुब उर्फ अब्दूल पुत्र सुल्तान एवं 9 सेक्टर सीएचबी निवासी मुकेश पुत्र दयाराम को गिरफ्तार किया गया।

देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि अयुब उर्फ अब्दूल शातिर नकबजन है। इसके खिलाफ चोरी के चार प्रकरण अलग-अलग थानों में दर्ज हो रखे हैं। प्रताप नगर, शास्त्री नगर एवं सीएचबी में यह केस हो रखे हैं। दोनों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया।

ये भी पढ़े :- पिता की बीमारी: नाबालिग से भोपें सहित तीन ने किया सामूहिक यौनशोषण

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026