थाना परिसर में भी प्रतिमा सुरक्षित नहीं

कांग्रेस ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),थाना परिसर में भी प्रतिमा सुरक्षित नहीं। सदर कोतवाली थिाना के प्रथम कोतवाल स्वर्गीय फतेहराज कल्ला की मूर्ति खंडित होने पर तथा मूर्ति का शीघ्र पुनर्स्थापना,पेडेस्टल की आवश्यक मरम्मत तथा सम्मान पूर्वक मूर्ति को संरक्षण सुरक्षित किए जाने बाबत सोमवार को कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर के नाम का ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपा गया।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग के प्रदेश सचिव ब्रजेश पुरोहित ने बताया कि थाना परिसर में भी प्रतिमा सुरक्षित नहीं है और थानाधिकारी या उनके अधीनस्थ पुलिस कर्मियों द्वारा मूर्ति का सही रूप से रखरखाव नहीं किया गया या किसी के निर्देश पर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उक्त प्रतिमा को खंडित करते हुए आपराधिक कृत्य किया है जो जांच का विषय है।

‘सच्चे मन से बुलाने पर अवश्य प्रकट होते है भगवान’

उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि इस पूरे घटनाक्रम की जांच किसी उच्चाधिकारी से करवाकर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाए।

इस अवसर पर अनिल जोशी, सुनील बोहरा,अनिल गौड, गोपालराज कल्ला,नटवर शर्मा,धर्मेंद्र राठौड़,श्रवण विश्नोई,ओमप्रकाश विश्नोई, चंद्रशेखर,मितेश परिहार, मोहम्मद उमर,अबरार अहमद, निर्मल उपाध्याय,चंद्रशेखर पुरोहित,जाकिर अली,उम्मेद अली मेहर,वसीम,सायना बानू,इंसाफ अली,एमआर डेलू, सहित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर में प्रतिमा सुरक्षित नहीं रहने पर रोष प्रकट किया।